चुनाव आयोग ने पंजाब में पांच एसएसपी नियुक्त किए

चंडीगढ़, 22 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी. ने शुक्रवार को कहा कि निर्वाचन आयोग ने राज्य में पांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किए हैं।
दीपक पारीक को बठिंडा और अंकुर गुप्ता को जालंधर ग्रामीण में एसएसपी नियुक्त किया गया है।
मलेरकोटला में सिमरत कौर, पठानकोट में सुहैल कासिम मीर और फाजिल्का में प्रज्ञा जैन को एसएसपी नियुक्त किया गया है।
–आईएएनएस
एसकेपी/
