भाजपा सरकार आजम खान के साथ अन्याय कर रही : अखिलेश यादव (लीड-1)

 

सीतापुर : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आजम खान के साथ अन्याय कर रही है। उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है। यह पूरी तरह से अमानवीय है।

दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को सीतापुर जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आजम खान को न्याय जरूर मिलेगा। समय बदलता है। समय बड़ा बलवान होता है। आजम खान के साथ न्याय होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना दिया है, लेकिन, अंत में जीत सच्चाई की होती है। जनता भाजपा को हराने जा रही है। इसलिए, उन्होंने नारा दिया कि ‘अबकी बार, चार सौ हार।’

अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि आजम खान की सहमति मिलने के बाद ही रामपुर के प्रत्याशी पर मुहर लगेगी।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More