एनसी ईद बाद तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी : उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर, 22 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बताया कि पार्टी ईद बाद कश्मीर में तीन लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

इस साल ईद-उल-फितर 10 या 11 अप्रैल की है। श्रीनगर में उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, ”इतनी जल्दी क्या है? आइये ईद मनायें। नेशनल कॉन्फ्रेंस उचित समय पर घाटी की 3 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।”

चुनाव के तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में तीन लोकसभा सीटों अनंतनाग-राजौरी, श्रीनगर और बारामूला में मतदान होगा।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ”एक तरफ भाजपा वंशवाद की राजनीति की आलोचना करती है। जबकि दूसरी तरफ वे बिहार में चिराग पासवान और महाराष्ट्र में राज ठाकरे के साथ गठबंधन पर काम कर रहे हैं। उन्हें उन परिवारों से समस्या है जो उनका विरोध करते हैं। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैं भाजपा का विरोध करता हूं।”

उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में कांग्रेस में लौटे चौधरी लाल सिंह पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है।

–आईएएनएस

एफजेड/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More