प्राण प्रतिष्ठा के बाद 1.12 करोड़ भक्तों ने किए श्रीरामलला के दर्शन

अयोध्या, 21 मार्च (आईएएनएस)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को दो माह पूरे हो रहे हैं। इसके साथ ही यहां दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। 22 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 1 करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं को भगवान रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है।

प्रतिदिन मंदिर में एक से सवा लाख रामभक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। पर्यटन विभाग के मुताबिक 2017 में दीपोत्सव प्रारंभ हुआ है, उसके बाद से श्रीराम की नगरी में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। 2017 में कुल 1,78,57,858 श्रद्धालुओं ने रामनगरी में दर्शन-पूजन किए। इनमें 1,78,32,717 भारतीय एवं 25,141 विदेशी शामिल हैं।

2018 में 1,95,34,824 भारतीय एवं 28,335 विदेशियों ने रामनगरी में दर्शन किया। वर्ष 2019 में 2,04,63,403 भारतीय एवं 28,331 विदेशी को मिलाकर 2,04,91,724 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन किया। वर्ष 2020 में कोरोना के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली और 61,93,537 भारतीय एवं 2,611 विदेशी मिलाकर कुल 61,96,148 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे।

वर्ष 2021 में 1,57,43,359 भारतीय एवं 431 विदेशी पर्यटकों ने अयोध्या में दर्शन पूजन किया। 2022 में 2,21,12,402 भारतीय एवं 26,403 विदेशी पर्यटक, 2022 में कुल 2,21,38,805 श्रद्धालु और 2023 में कुल 5,75,15,423 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। इनमें 5,75,07,005 भारतीय श्रद्धालु और 8,418 विदेशी श्रद्धालु शामिल रहे।

2024 में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से 20 मार्च के बीच 1 करोड़ 12 लाख श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर चुके हैं।

–आईएएनएस

विकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More