बिहार के बेगूसराय में एचडीएफसी बैंक में 20 लाख रुपए से अधिक की लूट

बेगूसराय, 21 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने एचडीएफसी बैंक को निशाना बनाया और 20 लाख रुपए से अधिक की राशि लूटकर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, शहर के हर हर महादेव चौक पर स्थित एचडीएफसी बैंक में पांच से छह की संख्या में ग्राहक के रूप में बदमाश पहुंचे।

बैंक में घुसने के बाद हथियारबन्द अपराधी बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद हथियार के बल पर वहां रखे रुपए लेकर फरार हो गए।

बैंक कर्मचारियों के मुताबिक, लुटेरे करीब 20 लाख रुपए से अधिक की राशि लूट ले गए हैं, हालांकि पूरी गिनती के बाद ही लूट की सही राशि का पता चल सकेगा।

इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक मनीष पुलिस दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जांच की।

उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है। उन्होंने कहा कि कितनी रकम की लूट हुई है, यह गिनती के बाद ही बताया जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More