खिड़की बंद रखने के लिए कहने पर कपल ने महिला को दी धमकी

बेंगलुरु, 20 मार्च (आईएएनएस)। बेंगलुरु में बुधवार को एक कपल ने अपनी महिला पड़ोसी को कथित तौर पर इस बात के लिए धमकी दी कि उसने उनको अंतरंग गतिविधियों के दौरान खिड़की बंद रखने की सलाह दी थी।

पीड़िता ने बेंगलुरु के गिरिनगर पुलिस स्टेशन में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। 44 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि कपल उसे परेशान कर रहा है। महिला ने कहा, दोनों अपने कमरे की खिड़की खुला रख कर शारीरिक संबंध बनाते हैं।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता का घर आरोपी दंपति के घर के ठीक बगल में है। दंपति का शयनकक्ष शिकायतकर्ता के घर के दरवाजे के ठीक सामने है। अपनी उपस्थिति से बेखबर जोड़े की रोमांटिक हरकतों को बर्दाश्त न कर पाने के कारण पीड़िता ने उनसे अपने कमरे की खिड़की बंद करने का अनुरोध किया था।

इससे नाराज होकर दंपति ने पीड़िता और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौच की। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने उसे रेप और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके अलावा, जिस इमारत में यह जोड़ा रहता है, उसके मालिक और उसके बेटे ने भी उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया।

पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 504 (जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (महिला की गरिमा का अपमान) और 34 (सामान्य इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया कार्य) के तहत मामला दर्ज किया है।

–आईएएनएस

एसएचके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More