भारतीय परिधानों को लेकर लग्जरी लेबल कल्कि के निदेशक निशित गुप्ता ने दिए टिप्‍स

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। सारा अली खान, जान्हवी कपूर, विद्या बालन, तब्बू और कई अन्य बॉलीवुड एक्‍ट्रेस को अक्‍सर भारतीय परिधानों में प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

इन परिधानों को पहनने को लेकर लग्जरी लेबल ‘कल्कि’ के निदेशक निशित गुप्ता ने कुछ टिप्‍स शेयर किए हैं, जिसमें बताया गया है कि इन्‍हें पहनते समय किन-किन बातों का ध्‍यान रखना चहिए, जिससे बेहतर लुक पाया जा सके।

निशित गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, “जब भारतीय परिधान पहनने की बात आती है, तो परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाना जरूरी होता है।”

उन्‍होंने कहा, ”लुक को बेहतर बनाने में एक्सेसरीज प्रमुख भूमिका निभाती है।”

गुप्ता ने कहा, “यह वह जगह है, जहां आप जीवंत जातीय शैलियों के बजाय आधुनिक आभूषण या हैंडबैग पहनना सीखते हैं। अवसर के अनुसार कपड़े पहनना और अत्यधिक साज-सज्जा न करना, एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”

उन्‍होंने आगे कहा, ”यह चीज भी ध्‍यान में रखनी चहिए कि कई बार ज्‍यादा एक्सेसरीज पहनने से बचना चहिए। वहीं, किसी विशेष अवसर पर मिनिमलिस्ट लुक को चुनना चहिए।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More