चीन : नाभिकीय निरस्त्रीकरण और नाभिकीय अप्रसार की प्रक्रिया बढ़ाएं

बीजिंग, 19 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने नाभिकीय निरस्त्रीकरण और नाभिकीय अप्रसार के बारे में खुला सम्मेलन आयोजित किया। चीनी प्रतिनिधि ने कहा कि चीन किसी भी प्रकार के नाभिकीय शस्त्रीकरण स्पर्द्धा में शामिल नहीं होता है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होकर नाभिकीय निरस्त्रीकरण और नाभिकीय अप्रसार की प्रक्रिया को बढ़ाना होगा।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सम्मेलन में कहा कि भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने की स्थिति में दुनिया भर में परमाणु जोखिम बढ़ रहा है। विभिन्न देशों को वार्ता के जरिए नाभिकीय हथियार रोकने का प्रयास करना चाहिए।

परमाणु हथियार संपन्न देशों को परमाणु हथियार का परीक्षण बंद करने के साथ नाभिकीय निरस्त्रीकरण का वचन निभाना होगा। इसके साथ ही नाभिकीय हथियार का पहले प्रयोग न करने पर आम सहमति संपन्न करनी होगी और परमाणु हथियारों की संख्या कम करनी होगी।

संयुक्त राष्ट्र स्थित स्थाई चीनी प्रतिनिधि चांग च्वुन ने कहा कि नाभिकीय हथियार पर पाबंदी, इसका पूर्ण विनाश और अंततः परमाणु हथियार रहित दुनिया की ओर बढ़ना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की समान इच्छा है।

विभिन्न देशों को सच्चे बहुपक्षवाद का कार्यान्वित करते हुए सामान्य, व्यापक, सहकारी और निरंतर सुरक्षा अवधारणा के अनुसार एक साथ नाभिकीय निरस्त्रीकरण और नाभिकीय अप्रसार की प्रक्रिया बढ़ानी होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More