असम सेंट्रल जेल से फरार तीन कैदी की तलाशी के लिए अभियान तेज

गुवाहाटी, 19 मार्च (आईएएनएस)। तेजपुर सेंट्रल जेल से फरार होने के 24 घंटे के बावजूद भी अभी तक तीन कैदियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने खुद मंगलवार को इस बारे में पुष्टि की।

सोनितपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुशांत बिस्वा सरमा ने आईएएनएस को बताया, “हमने कैदियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस अभी तक उन्हें पकड़ नहीं पाई है।”

पुलिस के मुताबिक, तेजपुर सेंट्रल जेल के तीन कैदी टॉयलेट की खिड़की तोड़कर सोमवार सुबह भाग गए। भागे गए कैदियों की पहचान इंदजीत मंडल, जहरुल इस्लाम और थुलेश्वर ताती के रूप में हुई है।

ज़हरुल इस्लाम और थुलेश्वर ताती असम के सोनितपुर के ढेकियाजुली क्षेत्र के थेलामारा गांव से हैं, वहीं इंदजीत मंडल पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। इन सभी को सोनितपुर पुलिस ने पिछले साल गिरफ्तार किया था।

ज़हरुल इस्लाम और थुलेश्वर ताती को अपहरण और नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जबकि इंदजीत मंडल को दूसरे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

एसपी सरमा ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी तलाशी अभियान शुरू करने के अलावा जेल की आंतरिक सुरक्षा की भी जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीन कैदी टॉयलेट की खिड़की को तोड़कर वहां से भागने में सफल रहे। हम उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी होकर रहेगी।”

–आईएएनएस

एसएचके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More