लोकसभा चुनाव : उत्तराखंड में शराब एवं कैश सीजर की कार्रवाई लगातार जारी

देहरादून, 18 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव को लेकर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आदर्श आचार संहिता और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रेस ब्रीफिंग की।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रदेश के प्रत्येक जनपद में शराब एवं कैश सीजर की कार्रवाई जारी है। 16 से 17 मार्च तक 24 घंटे में लगभग 40,000 भवनों से पोस्टर-बैनर हटाए गए हैं। 1 से 16 मार्च तक 7 करोड़ रुपए से अधिक नकद, अवैध शराब, मादक पदार्थ सीज किया गया है। स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) और क्यूआरटी गठित की जा चुकी है। प्रदेश में एसएसटी की संख्या 293 एवं क्यूआरटी की संख्या 158 है।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More