एकनाथ शिंदे ने इंडिया गठबंधन की मुंबई रैली को ‘फ्लॉप शो’ बताया

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को मुंबई में रविवार को हुई इंडिया गठबंधन की रैली को ‘फ्लॉप शो’ करार दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के कारण विपक्षी गठबंधन सहयोगियों की कड़ी आलोचना की और कहा कि चुनाव में जाने के लिए उनके पास कोई पीएम चेहरा नहीं है।

सीएम शिंदे ने हिंदुओं का “अपमान” करने वालों के साथ मंच साझा करने के लिए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ भी तीखा हमला बोला।

उन्होंने उद्धव ठाकरे पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, ”जो लोग पीएम मोदी की आलोचना करते हैं, वे हार जाएंगे, क्योंकि इंडिया गठबंधन के सहयोगियों को चुनाव के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद भी पाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने खुद को हिंदुत्ववादी पार्टी कहने का दावा खो दिया है।”

सीएम शिंदे ने राहुल गांधी पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का भी आरोप लगाया और कहा कि मतदाता आने वाले आम चुनाव में ऐसी ताकतों को हराएंगे।

मुख्यमंत्री ने ईवीएम पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि उन्होंने पहले ही चुनाव में हार मान ली है।

सीएम शिंदे ने सीट बंटवारे पर दावा किया कि महायुति सहयोगियों – भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के बीच कोई मतभेद नहीं है।

उन्होंने कहा, ”महायुति महाराष्ट्र में 45 से ज्‍यादा सीटें (48 में से) जीतेगी और ‘अब की बार 400 पार’ एक वास्तविकता होगी।”

राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सीएम शिंदे के विचारों को दोहराते हुए इंडिया गठबंधन के रविवार के कार्यक्रम को ”भीगा पटाखा” करार दिया।

सामंत ने कहा, “यह साबित हो गया है कि हमारी महागठबंधन (महायुति) सरकार को कोई चुनौती नहीं दे सकता। मुझे यकीन है कि महाराष्ट्र में महागठबंधन के 45 से अधिक उम्मीदवार चुने जाएंगे।”

–आईएएनएस

एसजीके/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More