खिलाड़ियों के बीच टक्कर, स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गए जेकर अली

चटगांव, 18 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश के अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज जेकर अली को जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान चोटिल होने के बाद अस्पताल ले जाया गया।

तस्कीन अहमद की गेंद पर प्रमोद मदुशान का कैच पकड़ने की कोशिश में अनामुल हक और जेकर अली टकरा गए जिसके बाद जेकर को स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया।

सौम्या सरकार, जिन्होंने गेंद को रोकने के दौरान मैदान पर लगे विज्ञापन बोर्ड में अपनी गर्दन दे मारी, चोटिल हो गए। उनकी जगह जेकर अली सब्स्टिट्यूट फील्डर के रूप में मैदान पर आए। इससे पहले मुस्तफिजुर रहमान को भी क्रैम्प के कारण स्ट्रेचर पर बाहर जाना पड़ा था।

अंपायर तनवीर अहमद ने तीसरे वनडे के लिए रिचर्ड केटलबरो की जगह ली। बेहद गर्मी के कारण वो मैदान पर उतरने में असमर्थ थे।

–आईएएनएस

एएमजे/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More