डॉक्टरेट मानद उपाधि से सम्मानित हुए पंच के संपादक विनय वर्मा

रांची: 28 फरवरी को जयपुर में हिन्दी दैनिक ‘पंच’ के प्रबंध संपादक विनय कुमार वर्मा को डाॅक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया साथ ही उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गयी। ‘रोल ऑफ न्यूज पेपर इन डेमोक्रेसी एंड लिटरेचर एंड सोशल सर्विसेज’ के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ‘सोशल अवेयरनेस एंड पीस यूनिवर्सिटी’ ने विनय कुमार वर्मा को यह सम्मान प्रदान किया है।
जिसके बाद डाॅ. विनय को बधाइयों और शुभकामनाओं देने की होड़ लगी है। उनके सभी मित्र, शुभचिंतक लगातार बधाई दे रहे हैं। हिन्दी दैनिक ‘पंच’, ‘फ्रीडम फाइटर’ व ‘जम्हूरियत टाइम्स’ के समस्त पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी खुशी और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. वर्मा को ढेर सारी बधाइयां व अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।
