दिल्ली जल बोर्ड मामले में ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल : सूत्र

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं होंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सीएम केजरीवाल ईडी के समन पर नहीं जाएंगे। सूत्र ने पार्टी के हवाले से कहा, ‘जब कोर्ट से जमानत मिल गई है, तो ईडी बार-बार समन क्यों भेज रही है?’

“ईडी के समन अवैध हैं। बीजेपी ईडी के पीछे छिपकर चुनाव क्यों लड़ना चाहती है?”

रविवार को दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा था कि मुख्यमंत्री को दो मामलों में दो समन भेजे गए हैं।

सीएम केजरीवाल को डीजेबी मामले में सोमवार को और एक्साइज पॉलिसी मामले में गुरुवार को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा कि समन की टाइमिंग से पता चलता है कि बीजेपी अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करने की जानबूझकर कोशिश कर रही है।

आतिशी ने कहा,” केंद्र सरकार सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लोकसभा चुनाव में उनके अभियान में बाधा डालने की रणनीति बना रही है।”

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More