गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 31,553 हुई : मंत्रालय

गाजा, 16 मार्च (आईएएनएस)। गाजा पट्टी पर चल रहे इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 31,553 हो गई है। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को एक प्रेस बयान यह जानकारी दी।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली सेना ने हमला कर 63 फिलिस्तीनियों को मार डाला। वहीं 112 अन्य हुए हैं। इजरायल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 31,553 हो गई और 73,546 लोग घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीनी विदेश और प्रवासी मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बाध्यकारी प्रस्ताव के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय मानवीय हस्तक्षेप का आग्रह किया है, ताकि गाजा पट्टी पर इजरायल को हमलों से रोका जा सके।

7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था। इसके जवाब में इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया, जो अभी भी जारी है। हमास के हमलों में 1,200 लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा को बंधक बना लिया गया था।

–आईएएनएस

एफजेड/एसजीके

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More