श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछुआरों की गिरफ्तारी पर पुडुचेरी व तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन

चेन्नई, 16 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछुआरों की गिरफ्तारी के खिलाफ शनिवार को पुडुचेरी और तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

पुडुचेरी के 12 और तमिलनाडु के तीन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने शुक्रवार को उनकी मशीनीकृत नौकाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया।

तमिलनाडु के मछुआरा संघ के नेता एंटनी जॉन और आर. सेल्वम ने आईएएनएस को बताया कि इसके खिलाफ मछुआरे तमिलनाडु के मायलादुथुराई और नागपट्टिनम में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि मछुआरों का एक और समूह पुडुचेरी में विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए तीन मछुआरों में से दो नागापट्टिनम के और एक मायलादुथुराई का है।

मछुआरे नागापट्टिनम में सड़क अवरुद्ध कर रहे हैं, जबकि मायलादुथुराई में प्रदर्शन किया जा रहा है।

मछुआरे गिरफ्तारी और नौकाओं को जब्त करने के खिलाफ पुडुचेरी मुख्य सड़क पर नारेबाजी कर रहे हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर मछुआरों की रिहाई के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है।

2024 में ही श्रीलंकाई नौसेना ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में तमिलनाडु और पुडुचेरी के 125 मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

लंकाई नौसेना द्वारा छह महंगी मशीनीकृत नावें जब्त कर ली गईं।

गिरफ्तार मछुआरों में से कुछ को रिहा कर दिया गया, लेकिन उनकी नावें अभी भी श्रीलंकाई अधिकारियों के कब्जे में हैं।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More