भूटान विश्वसनीय मित्र, भागीदार के रूप में भारत पर भरोसा कर सकता है : राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने कहा कि भूटान एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार के रूप में भारत पर भरोसा कर सकता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्होंने जनवरी में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में भारत को चुना। पीएम दाशो शेरिंग टोबगे गुरुवार को भारत पहुंचे।

आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत-भूटान के बीच घनिष्ठ और अद्वितीय संबंध है, जो सभी स्तरों पर आपसी विश्वास, सद्भावना और समझ पर आधारित है। भूटान के लोगों की सामाजिक-आर्थिक भलाई और समृद्धि को बढ़ाने के लिए विकास सहयोग क्षेत्र में हिमालयी राष्ट्र के साथ साझेदारी करना भारत के लिए गर्व की बात है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भूटान एक विश्वसनीय मित्र और साझीदार के रूप में भारत पर भरोसा कर सकता है। भारत की विकास साझेदारी हिमालयी राष्ट्र की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं, विशेषकर युवाओं द्वारा निर्देशित होती रहेगी।

भारत भूटान के साथ ऊर्जा सहयोग, विकास साझेदारी, लोगों के बीच संबंध, व्यापार और निवेश संबंधों जैसे क्षेत्रों में फैली अपनी बहुआयामी साझेदारी को बहुत महत्व देता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि बौद्ध धर्म की साझा आध्यात्मिक विरासत दोनों देशों को जोड़ती है। प्रधानमंत्री टोबगे ने पद की शपथ लेने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना।

बता दें कि राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले भूटान के पीएम ने राजघाट का दौरा किया और महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की थी।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More