उत्तरकाशी के दिग्गज कांग्रेस नेता विजयपाल सजवाण ने पार्टी से दिया इस्तीफा

देहरादून, 15 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनावों से पहले लगातार झटके लग रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस को एक और झटका लगा। उत्तरकाशी से दो बार के विधायक रहे विजयपाल सजवाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि मैं व्यक्तिगत कारणों से पार्टी के समस्त दायित्वों से मुक्त होकर प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र प्रेषित कर रहा हूं।

आपको बता दें कि विजयपाल सजवाण से पहले मनीष खंडूरी, लक्ष्मी राणा और गोपाल सिंह रावत ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया है।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More