देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने 27 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

देहरादून, 15 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के 16 सुपरवाइजरों, आबकारी विभाग के 10 निरीक्षक और एक चयनित कनिष्ठ सहायक को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके अथक परिश्रम के कारण आपका चयन हुआ है। कड़ी मेहनत करने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। जीवन के निर्माण और सफलता में अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। अपने जीवन में हमेशा अनुशासित होकर कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने जिक्र किया कि राज्य सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून बनाकर 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा है, जिससे मेहनती युवाओं को उनकी मेहनत का सुफल प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More