एआई एप्लिकेशन्स में प्रतिस्पर्धा महत्वपूर्ण होगी : चीनी एक्सपर्ट

बीजिंग, 14 मार्च (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा निर्मित चीन का पहला एआई कार्टून हाल ही में प्रसारित किया गया।

“तोंग ता को विदाई” थांग राजवंश के कवि काओ शी के जीवन और काव्य रचना के उतार-चढ़ाव की कहानी को स्पष्ट रूप से बताने के लिए नियंत्रणीय छवि निर्माण, गतिशील चरित्र निर्माण और साहित्यिक वीडियो जैसी नवीनतम तकनीकी उपलब्धियों का व्यापक रूप से उपयोग करता है।

चीनी एक्सपर्ट ल्यू पनफू के अनुसार, इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एप्लिकेशन्स में प्रतिस्पर्धा महत्वपूर्ण होगी। एआई दुनिया को इतने तरीकों से बदल रहा है जितना कोई सोच भी नहीं सकता।

चाइना इंस्टीट्यूट फॉर इनोवेशन एंड डेवलपमेंट स्ट्रैटेजी के उपाध्यक्ष, ल्यू ने चीन के आधुनिकीकरण में एआई की भूमिका पर जोर दिया। यह टेक्नोलॉजी चीन के आधुनिकीकरण की प्रगति को आगे बढ़ाने में मदद करेगी, जिसमें सूचनाकरण, सटीकता और हरित विकास शामिल होगा। यह मूल रूप से हमारे जीवन और हमारे सोचने के तरीके को प्रभावित करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More