जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद चिराग पासवान का बयान- बिहार में सीट बंटवारे पर बनी सहमति (लीड-1)

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद चिराग पासवान ने दावा किया है कि बिहार में एनडीए गठबंधन के दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है और उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी।

चिराग पासवान ने जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “एनडीए के सदस्य के रूप में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के साथ बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी।”

आपको बता दें कि इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा की।

–आईएएनएस

एसटीपी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More