हॉलीवुड के नामी गायक एड शीरन ने मुंबई में स्‍कूूली बच्‍चों के साथ मस्‍ती की

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। ‘शेप ऑफ यू’, ‘परफेक्ट’, ‘थिंकिंग आउट लाउड’ और अन्य चार्टबस्टर्स के लिए मशहूर हॉलीवुड के नामी गायक एड शीरन ने मुंबई के एक स्‍कूल का दौरा कर बच्‍चों के साथ खूब मस्‍ती की।

गायक ने मुंबई के एक स्कूल का दौरा किया और अपने प्रशंसकों के साथ समय बिताया, जहां उन्होंने उनके साथ गाना भी गाया। एड शीरन 16 मार्च को मुंबई में अपनी प्रस्‍तुति देने वाले हैं।

मंगलवार को एड शीरन ने अपने स्कूल दौरे का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

उन्‍होंने कैप्शन में लिखा, “आज सुबह मुंबई के एक स्कूल का दौरा किया और बच्चों के साथ गाना गाकर खूब मस्‍ती की। भारत वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।”

यह पहली बार नहीं है, जब हॉलीवुड गायक मुंबई में अपनी प्रस्‍तुति देने जा रहे हैं। यह उनकी तीसरी यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 2015 और 2017 में शहर में प्रदर्शन किया था। दरअसल, उनके बॉलीवुड दोस्तों के साथ पार्टी की उनकी पिछली तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं, जिसमें वह बॉलीवुड कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान के साथ नजर आए थे।

एड शीरन 16 मार्च को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में बुकमायशो लाइव द्वारा आयोजित शो में प्रस्‍तुति देते नजर आएंगे।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसजीके

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More