लोकसभा चुनाव से पहले तीन आईपीएस के तबादले, मोहित अग्रवाल बने वाराणसी के पुलिस कमिश्नर

लखनऊ, 11 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश में तीन आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब मोहित अग्रवाल नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं।

वहीं, अशोक मुथा जैन को अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (लखनऊ) बनाया गया है।

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय नीलाब्जा चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक एटीएस बनाया गया है।

–आईएएनएस

विकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More