‘योद्धा’ के सेट पर हमेशा मुस्कुराकर स्‍वागत करती हैं राशि खन्ना: प्रशांत गोस्वामी

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्‍म ‘योद्धा’ में राशि खन्ना के साथ काम करने को लेकर एक्‍टर प्रशांत गोस्वामी ने खुलकर बात की। उन्‍होंने बताया कि वह फिल्‍म के सेट पर हमेशा मुस्कुराकर उनका स्‍वागत करती हैं।

सेट पर राशि के साथ काम करने को लेकर प्रशांत गोस्वामी ने कहा, ”मुझे फिल्‍म में राशि खन्ना के साथ भूूमिका निभाने का मौका मिला। मैं ज्यादातर समय फिल्म में उनके साथ ही था। एक कुशल और बड़े व्यक्तित्व के धनी होने के साथ वह बेहद धैर्यवान और मिलनसार भी हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे याद है कि फिल्म के एक सीक्वेंस के लिए हमें कई टेक लेने पड़े, क्‍योंकि एक लंबे वॉकिंग सीक्वेंस और एक निश्चित समय पर एक खास सीन करना था।”

एक्‍टर ने कहा, “जब भी हम कोई सीन करने के लिए एक साथ आए तो एक्‍ट्रेस ने सबसे पहले मुस्कुराकर मेरा स्वागत किया। मैं सचमुच उसकी गर्मजोशी से दंग रह गया।”

सिद्धार्थ के साथ काम करने को लेकर उन्‍होंने कहा, “जहां तक सिद्धार्थ सर की बात है, मेरा उनके साथ एक लंबा कोर्ट रूम सीन था, हालांकि मैं सीधे तौर पर किसी से जुड़ा नहीं था। वह अपने सीन को लेकर बेहद भावुक थे।”

फिल्म में प्रशांत, राशि के साथ एक राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं पाठक नाम के एक राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी की भूमिका निभा रहा हूं, जो प्रियंवदा (राशि द्वारा अभिनीत) का सबऑर्डिनेट है।”

–आईएएनएस

एमकेएस/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More