आपनी मां की आठवीं पुण्यतिथि पर राजकुमार राव ने कहा, ‘आपकी रोज याद आती है’

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। एक्‍टर राजकुमार राव ने अपनी मां की आठवीं पुण्यतिथि पर उन्‍हें याद किया। इंस्टाग्राम पर पोस्‍ट शेयर करते हुए एक्‍टर ने कहा, ‘आपकी हर रोज याद आती है।’

राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक्‍ट्रेस पत्रलेखा के साथ अपनी शादी के दिन की एक फोटो शेयर की।

फोटो में वह अपनी मां की तस्‍वीर के सामने खड़े हैं, जबकि उनकी पत्नी की पीठ कैमरे की ओर है।

राजकुमार ने तस्वीर को कैप्शन दिया, “मां आप इस दुनिया में हमेशा सबसे अच्छी मां रहेंगी । मैं जानता हूं कि आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। आपकी हर रोज याद आती है। मैं आपको हमेशा प्‍यार करता रहूंगा।”

अभिनय की बात करें तो राजकुमार अगली बार अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आएंगे। वह एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ ‘स्त्री 2’ में भी दिखाई देंगे।

–आईएएनएस

एमकेएस/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More