सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, पीएम मोदी ने बताया ‘नारी शक्ति’ का प्रमाण

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रसिद्ध समाजसेविका, शिक्षिका और लेखिका सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत करने की जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मुझे ख़ुशी है कि भारत की राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है।”

राज्यसभा में उनकी उपस्थिति का महत्व बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी ‘नारी शक्ति’ का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।”

–आईएएनएस

एसटीपी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More