जम्मू-कश्मीर: भारी बर्फबारी के बीच के सोपोर में पुलिस ने गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

श्रीनगर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने इमरजेंसी कॉल पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार सुबह भारी बर्फबारी के बीच एक गर्भवती महिला को सुरक्षित निकाला। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सोपोर पुलिस को ज़ेथन डांगीवाचा निवासी शमशाद अहमद मीर का फोन आया। उसने अपनी गर्भवती पत्नी को तत्काल चिकित्सा सहायता दिलाने का अनुरोध किया था, जिसकी हालत गंभीर थी।

पिछले दो दिन में भारी बर्फबारी के कारण सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है और वाहनों की आवाजाही बहुत मुश्किल हो गई है।

पुलिस ने कहा, “एसएचओ डांगीवाचा के नेतृत्व में एक पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। खतरनाक सड़कों सहित कठिन परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल ने गर्भवती महिला को सरकारी वाहन में तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए पीएचसी डांगीवाचा पहुंचाया।”

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More