सीबीआई ने शेख शाहजहां के खिलाफ कोर्ट में सबमिट की दो एफआईआर

कोलकाता, 7 मार्च (आईएएनएस)। सीबीआई ने 5 जनवरी को संदेशखाली में ईडी और सीएपीएफ पर हुए हमले के संबंध में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट सब-डिविजनल कोर्ट में शेख शाहजहां के खिलाफ दो एफआईआर सबमिट की है।

हाई-ड्रामे के बाद आखिरकार सीबीआई अधिकारियों को बुधवार शाम को पश्चिम बंगाल सीआईडी से शेख शाहजहां की हिरासत मिल गई। सूत्रों का कहना है कि जिला अदालत में तुरंत एफआईआर जमा करना यह दर्शाता है कि सीबीआई अधिकारी एक भी दिन बर्बाद किए बिना मामले की जांच में तेजी से काम करना चाहते हैं।

सीबीआई ने ईडी और सीएपीएफ अधिकारियों पर हमले के दो मामलों में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। जिनमें से दो शेख शाहजहां के खिलाफ हैं। तीसरी एफआईआर बनगांव के एक अन्य टीएमसी ने नेता शंकर आध्या के खिलाफ है। शंकर पहले से ही राशन वितरण मामले में जेल में हैं।

ईडी अधिकारियों ने पांच जनवरी को रात में आध्या को बनगांव स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया था। जब अधिकारी उसे ले जा रहे थे तब उसके कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला कर उसे ले जाने से रोकने की कोशिश की थी।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More