बेंगलुरु कैफे विस्फोट मामला : एनआईए टीम ने विस्फोट स्थल का किया निरीक्षण

बेंगलुरु, 5 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में अपनी जांच शुरू कर दी। एक मार्च को व्हाइटफील्ड क्षेत्र में इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी पार्क लिमिटेड (आईटीपीएल) रोड पर स्थित कैफे में ब्लास्ट हुआ था जिसमें दस लोग घायल हो गए थे।

गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा मामला सौंपे जाने के बाद, एनआईए के अधिकारियों ने मंगलवार को विस्फोट स्थल का दौरा किया। टीम कैफे के स्टाफ से भी जानकारी जुटा रही है।

सूत्रों ने कहा कि एनआईए महानिरीक्षक संतोष रस्तोगी के नेतृत्व में जांच जल्द ही शुरू की जाएगी। एनआईए की टीम राज्य पुलिस विभाग के साथ बैठक भी करेगी।

कर्नाटक सरकार, विशेष रूप से डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने लोगों को आश्वासन दिया था कि दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा, लेकिन भाजपा ने लापरवाही पर आपत्ति जताई और मामले को एनआईए को सौंपने की मांग की थी। राज्य पुलिस की जांच में कोई विश्वसनीय प्रगति नहीं देखी गई।

भाजपा ने कांग्रेस पर विस्फोट मामले को समय से पहले बिजनेस राइवेलरी का एंगल देकर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।

–आईएएनएस

एसकेपी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More