रालोद ने दो लोकसभा और एक विधान परिषद सीट के लिए घोषित किए उम्मीदवार

लखनऊ, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के साथ हाल ही में गठबंधन में शामिल हुई, राष्ट्रीय लोकदल ने भी दो लोकसभा और एक विधान परिषद सीट के अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रीय लोकदल ने सोमवार को इसकी घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि जारी उम्मीदवारों की सूची में बागपत से राजकुमार सांगवान तो बिजनौर से अपने मीरापुर के विधायक चंदन चौहान को टिकट दिया है।

इसके अलावा पार्टी ने विधान परिषद की भी एक सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। भाजपा ने गठबंधन में एक विधान परिषद की सीट भी आरएलडी को दी है। इस पर आरएलडी ने मथुरा के योगेश चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।

–आईएएनएस

विकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More