चेन्नई के स्कूल में बम होने की झूठी धमकी

चेन्नई, 4 मार्च (आईएएनएस)। चेन्नई के एक निजी स्कूल को सोमवार को ईमेल से बम की धमकी मिली। मामले की सूचना तमिलनाडु पुलिस के बम दस्ते को दी गई। लेकिन जांच के दौरान वहां ऐसा कुछ भी नहींं मिला।

बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाॅड स्कूल पहुंचा और स्कूल की गहन तलाशी ली। इस दौरान पीएसबीबी मिलेनियम स्कूल में बम होनेे की खबर झूूूठी निकली।

स्कूल को 1 मार्च को भी इसी तरह की फर्जी बम की धमकी मिली थी।

स्कूल प्रशासन ने आईएएनएस को बताया कि बम की धमकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने दी ।

ईमेल प्राप्त होने के बाद, कर्मचारियों ने तुरंत मंगदु में पुलिस को सूचित किया और छात्रों को स्कूल की इमारतों से बाहर निकाला गया।

आईटी पेशेवर सुजीत रामास्वामी ने आईएएनएस को बताया कि वह अपने बच्चे को घर वापस ले जाने के लिए स्कूल पहुंचे।

8 फरवरी को ग्रेटर चेन्नई पुलिस सीमा के 13 स्कूलों में बम की धमकी ईमेल से भेजी गई थी।

बम निरोधक दस्ते ने इन सभी स्कूलों की तलाशी ली, लेकिन कोई बम नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने ईमेल को अफवाह करार दिया था।

ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि सभी ईमेल की गहन जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बम की झूठी धमकी के मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष साइबर विंग का गठन किया जाएगा।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More