यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने भी एक्स पर बदला अपना बायो, लिखा- ‘मोदी का परिवार’

लखनऊ, 4 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपने एक्स अकाउंट के बायो को बदलते हुए उसमें अपने नाम के बाद ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है।

दरअसल, पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक जनसभा के दौरान इंडी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया। इसके बाद पीएम मोदी के समर्थन में देशभर के शीर्षस्तर के बीजेपी नेताओं ने अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने एक्स अकाउंट पर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया है।

इसके बाद भाजपा नेताओं ने भी पीएम मोदी के समर्थन में अपने एक्स अकाउंट के बायो में ‘मोदी का परिवार’ जोड़ लिया है। इससे पहले 2019 में प्रधानमंत्री मोदी के ‘चौकीदार’ वाले नारे के बाद देशभर के बीजेपी नेताओं और यहां तक कि बड़ी संख्या में आम जनता ने भी अपने नाम के साथ ‘मैं भी चौकीदार’ जोड़ लिया था।

–आईएएनएस

विकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More