मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मंत्री करेंगे रामलला के दर्शन

भोपाल, 4 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए विशेष विमान से रवाना हुए। डाॅ. यादव ने राज्य सरकार की ओर से अयोध्या में धर्मशाला बनाने की मंशा जाहिर की है।

राज्य के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक के बाद सभी सदस्यों के साथ डाॅ. यादव बस पर सवार होकर हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। विशेष विमान से मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सपत्नीक अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले डाॅ. यादव ने अयोध्या में धर्मशाला बनवाने की मंशा जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी माह में अयोध्या में अधिक भीड़ होने और अन्य व्यस्तताओं के कारण मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मार्च में अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाने का निर्णय लिया था। उसी के तहत सोमवार को मंत्रिमंडल के सदस्य अयोध्या जा रहे हैं।

–आईएएनएस

एसएनपी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More