युवा संगम के चौथे चरण के लिए आईआईटी-कानपुर को नोडल संस्थान चुना गया

कानपुर, 3 मार्च (आईएएनएस)। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ (ईबीएसबी) के तहत युवा संगम के चौथे चरण के लिए आईआईटी-कानपुर को उत्तर प्रदेश से नोडल संस्थान के रुप में चुना गया।

केंद्र की मोदी सरकार ने ईबीएसबी कार्यक्रम के तहत युवा संगम का चौथा चरण शुरू किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी अवधारणा देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के बीच एक व्यवस्थित और स्थायी सांस्कृतिक बंधन स्थापित करने के लिए की थी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, युवा संगम विविध उत्सवों को अपने मूल में रखते हुए एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान है। इसमें प्रतिभागी जीवन के विविध पहलुओं, प्राकृतिक भू-आकृतियों, विकसित स्थलों, विभिन्न संस्थानों, हाल की उपलब्धियों, युवा संपर्क एवं पर्यटन के माध्यम से पांच से सात दिनों के लिए देश के दूसरे राज्य से जुड़ते हैं।

बयान के अनुसार, इस युवा संगम के जरिए प्रतिभागी पांच ‘पी’ पर आधारित पर्यटन, परंपरा, प्रगति, परस्पर संपर्क और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों बहुआयामी अनुभव एवं ज्ञान अर्जित करते हैं। आईआईटी-कानपुर को कर्नाटक के कलबुर्गी स्थित केंद्रीय विश्‍वविद्यालय के साथ जोड़ा गया है।

कार्यक्रम के तहत कर्नाटक से युवा प्रतिनिधि रविवार को कानपुर पहुंचे और 7 मार्च तक रहेंगे। इनमें 43 छात्र और 2 फैकल्टी/कर्मचारी सदस्य शामिल हैं।

–आईएएनएस

एफजेड/एसजीके

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More