साप्ताहिक राशिफल (04 मार्च से 10 मार्च 2024)

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएएनएस)। कलाशांति ज्योतिष प्रभु श्री रामजी से आपके मंगलमय सप्ताह की प्रार्थना करता है।

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता धन लाभ के साथ साथ कुछ खर्च वाला बना रह सकता है। कामकाज को लेकर आपके लिए स्थिति मिश्रित फल देने वाली रहेगी। किसी कार्य को लेकर दौड़ भाग संभव है। सेहत के लिहाज से यह हफ्ता आपको कुछ समस्या दे सकता है। इस हफ्ते दूसरों के मामलों में अपनी दखलंदाज़ी देने से बचें। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सामान्य बना रहेगा।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने की सम्भावना रहेगी। आपको धन लाभ के अच्छे योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा आज आपको लाभ दे सकती है। कामकाज को लेकर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। पुराने मित्र वर्ग के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। सेहत अच्छी होगी। आपका आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा तथा आपके सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों को इस हफ्ते नौकरी के क्षेत्र में अच्छे समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ दिला सकता है। आपको माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके व्यापारिक साझेदारों के साथ रिस्ते मजबूत होंगे। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। सेहत सम्बन्धी मामलों में अपना ध्यान रखें। शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के इस हफ्ते अधूरे पड़े कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य बनी रह सकती है। पूजापाठ मेंआपकी रूचि बढ़ेगी। छात्र वर्ग को अपने क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। व्यापार से सम्बंधित मामलों मेें नए लोगो से मिलना जुलना हो सकता है। सेहत का ध्यान रखेंं, पेट से सम्बंधित समस्या परेशान कर सकती है।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते सेहत सम्बन्धी कोई परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यर्थ का दवाब बना रह सकता है। इस हफ्ते धन का खर्च भी हो सकता है। इस हफ्ते पुराना कोई निवेश आपको लाभ दे सकता है। इस हफ्ते छात्र वर्ग को लाभ मिल सकते हैं। संतान से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। फालतू के कार्यों से दूर रहें। नौकरी से सम्बंधित कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में कोई नयी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई परेशानी दूर हो सकती है। आपके व्यापार में वृद्धि के योग रहेंगे। आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते सेहत से जुड़ी कोई परेशानी आपको हो सकती है। किसी को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। क्रोध तथा चिड़चिड़ापन बढ़ने की सम्भावना है अतः सचेत रहे।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते अच्छे व्यापारिक लाभ मिलने की सम्भावना रहेगी। इस हफ्ते वाणी पर संयम रखेंं, कोई आपकी मजाक में कही बात को लेकर बुरा मान सकता है। आपके खर्चों में आज वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा ढीला बना रहने की सम्भावना रहेगी। कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आर्थिक लाभ हेतु प्रयास में आप सफल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों को इस हफ्ते अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस हफ्ते आपके प्रेमी जीवन में मधुरता बढ़ेगी। चल रही किसी पुरानी समस्या से आपको निजात मिल सकती है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अच्छा लाभ दे सकता है। इस हफ्ते आपकी जमापूंजी में वृद्धि होने के योग रहेंगे। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। संतान के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों का आत्मविश्वास कामकाज को लेकर अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते के मध्य भाग में आप किसी बात को लेकर चिंतित बने रह सकते हैं। आप घरेलू कार्यो में अधिक व्यस्त बने रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। आपको अपनी बहन से कोई लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते अपने खानपान का उचित ध्यान रखें। कामकाज को लेकर आलस्य से बचें। धन खर्च हो सकता है।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता कार्यक्षेत्र में उनका पराक्रम बढ़ाने वाला रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको नए तथा अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपको अच्छा धन का लाभ मिल सकता है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता मेहनत वाला बना रह सकता है। आपकी दैनिक आय में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक लोगों के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। भाग्य का सहयोग आपको मिलेगा।

कुंभराशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए हफ्ता उनके धन में वृद्धि करने वाला रहेगा। परिजनों का सहयोग आपको अच्छे लाभ दे सकता है। छात्र वर्ग के लिए लाभकारी स्थिति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके लिए उन्नत्ति के नए मार्ग मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखेंं, सिरदर्द तथा शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है। संतान से सम्बंधित शुभ समाचार आपको मिल सकते हैं।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता उत्तम फल देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कामकाज को लेकर कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। आपको अपने व्यापार मेें किसी प्रकार का इजाफा देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ देगा। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते अचानक धन लाभ के योग रहेंगे।

आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More