प्रवेश वर्मा ने दी कमलजीत सहरावत को शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 3 मार्च(आईएएनएस) । भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपनेे 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में दिल्ली की भी पांच सीटें शामिल हैं। पार्टी ने दिल्ली वेस्ट से वर्तमान सांसद प्रवेश वर्मा का टिकट काटकर उनकी जगह कमलजीत सहरावत को टिकट दिया है। प्रवेश वर्मा ने सहरावत को शुभकामनाएं दी हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में प्रवेश वर्मा ने लिखा, दिल्ली वेस्ट से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने पर कमलजीत सहरावत को शुभकामनाएं। भारतीय जनता पार्टी फिर से दिल्ली में सातों सीटें जीतेगी और देश में 370 से अधिक सीटें जीतकर पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगी।

वर्मा ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता की वजह से देश नित नई ऊंचाई को स्पर्श कर रहा है। उनके नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। देश विकसित होने की दिशा में तेजी के साथ अग्रसर है।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More