‘कुंडली भाग्य’ में पॉजिटिव रोल निभाते नजर आएंगे राजेश गणेश शर्मा

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता राजेश गणेश शर्मा की एंट्री से धारावाहिक ‘कुंडली भाग्य’ में एक नया मोड़ आ जाएगा। वह इसमें पॉजिटिव रोल निभाते नजर आएंगे। उन्‍होंनेे अपने किरदार को लेकर खुुलकर बात की।

धारावाहिक में राजेश गणेश शर्मा के अलावा श्रद्धा आर्या, बसीर अली, पारस कलनावत, सना सैयद और आशीष त्रिवेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए राजेश ने कहा, “मैं इसमें गौतम गिल की भूमिका निभा रहा हूं, जो वरुण (आशीष त्रिवेदी) के पिता हैं। यह बहुत पॉजिटिव रोल है, लेकिन अपने किरदार को लेकर मेरे पास इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है।”

‘मनमोहिनी’ फेम एक्‍टर ने शेयर किया, “लेकिन भूमिका कैमियो नहीं है, यह एक प्रमुख भूमिका होगी।”

उन्‍होंने कहा, ”मैं उत्साहित हूं, क्योंकि जल्द ही हम एक शादी के सीक्वेंस की शूटिंग करने जा रहे हैं। आने वाले एपिसोड में कहानी मेरे ऑनस्क्रीन बेटे वरुण (आशीष) की काव्या (मृणाल नवेल) के साथ शादी के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो करण लूथरा (शक्ति आनंद) की बेटी है। मुझे यकीन है कि दर्शक आगामी एपिसोड में हमें देखने का आनंद लेंगे, क्योंकि इसमें कई और मोड़़ सामने आएंगे।”

यह धारावाहिक जी टीवी पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसजीके

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More