दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा

नोएडा, 18 फरवरी (आईएएनएस)। आज 18 फरवरी को दूसरे दिन भी जारी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आला अधिकारियों ने क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था शिवहरी मीणा तथा डीसीपी रामबदन सिंह द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उनके द्वारा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल व स्कूल स्टाफ को निर्देशित किया गया कि कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र के 100मीटर के दायरे के भीतर बिना किसी कारण उपस्थित नही रहेगा व परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी अभ्यर्थियों को चेक करते हुए ही भीतर प्रवेश दिया जायेगा, जिससे परीक्षा को निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।

सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सभी केन्द्रों पर पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन अवश्य करायंगे। अपर पुलिस आयुक्त द्वारा बस स्टैण्ड व आस-पास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया। सभी जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी व संबंधित थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जा रहा है। लोकल इंटेलिजेंस टीम, पीएसी व स्थानीय पुलिस बल भी परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता के साथ् निगरानी बनाए हुए हैं।

–आईएएनएस

पीकेटी/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More