7 अक्टूबर के नरसंहार में शामिल 20 से अधिक आतंकी गाजा में अस्पताल से गिरफ्तार : आईडीएफ

गाजा, 16 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि उसने 7 अक्टूबर के नरसंहार में शामिल 20 से अधिक आतंकवादियों को पकड़ लिया है। उन्‍होंने कहा कि वह गाजा के खान यूनिस में नासिर अस्पताल में तलाशी अभियान जारी रखेंगे।

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के हवाले से आईडीएफ ने कहा कि विशिष्ट मैगलन और नौसेना कमांडो यूनिट के बलों को यहां हमास से संबंधित मोर्टार, ग्रेनेड और अन्य हथियार भी मिले।

इसके अलावा दर्जनों संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

आईडीएफ सैनिकों ने बुधवार को अस्पताल में प्रवेश किया और कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि वहां बंधकों को रखा गया है और कुछ शव अभी भी वहां हो सकते हैं।

इजरायली सेना ने कहा है कि वह हमास आतंकवादी समूह के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार काम करना जारी रखेगी, जो व्यवस्थित रूप से अस्पतालों और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे के भीतर से संचालित होता है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसजीके

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More