‘यूक्रेनियन ब्लोअप डॉल’ वाले पोस्ट को लेकर मेगन फॉक्स की आलोचना

लॉस एंजेलिस, 16 फरवरी (आईएएनएस)। एक्ट्रेस मेगन फॉक्स ने बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोल्स को जवाब देते हुए एक पोस्ट में गलत अंदाज में “यूक्रेनियन ब्लोअप डॉल” का जिक्र किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है।

37 वर्षीय एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर व अमेरिकी रैपर मशीन गन केली, पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट और उनके ब्वॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्से के साथ पार्टी करते हुए इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के बारे में लोगों ने कहा कि इनमें उनके फीचर्स निखरकर सामने आ रहे है, जो सबूत है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है।

ट्रोल होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर कहा, “ओह माय गॉड, दोस्तों मैं कितनी अलग दिख रही हूं… पता चला कि यह यूक्रेनी ब्लोअप डॉल की तरह दिखने वाली मेरी शैडो सेल फोन पिक्चर थी जबकि वास्तव में मैं उन बेहद महंगी सिलिकॉन रियल सेक्स डॉल्स जैसी दिखती हूं जो आपको केवल जापान में ही मिल सकती हैं।”

इस अंदाज में यूक्रेन का जिक्र करने पर एक्ट्रेस को आलोचनाओं को सामना करना पड़ा।

एक यूजर ने कहा: “यूक्रेन के बारे में यह बेकार कमेंट है।”

दूसरे यूजर ने कहा: “तुम्हारे पास इस तस्वीर के बारे में एक अच्छी पोस्ट लिखने का अवसर था और तुमने यह लिखा?”

फॉक्स ने पहले 2023 स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमसूट मुद्दे पर बॉडी इनसिक्योरिटी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, “मुझे बॉडी डिस्मॉर्फिया है। मैं कभी भी खुद को उस तरह से नहीं देखती जिस तरह से दूसरे लोग मुझे देखते हैं। मेरी लाइफ में कभी भी ऐसा कोई प्वाइंट नहीं आया जब मुझे अपनी बॉडी से प्यार हुआ हो।”

–आईएएनएस

पीके/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More