यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री ने चीन की आर्थिक सुधार के बारे में आशावाद व्यक्त किया

बीजिंग, 26 फरवरी (आईएएनएस)। हाल ही में, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश व्यापार राज्य मंत्री थानी बिन अहमद अल ज़ायौदी ने आबूधाबी में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संवाददाता को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि चीन के पास विशाल मानव संसाधन और व्यापक बाजार विकास क्षमता है। वह चीन की अर्थव्यवस्था के निरंतर सुधार के बारे में आशावादी हैं।

उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अभी-अभी समाप्त साल 2023 चुनौतियों से भरा साल रहा। विश्व अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे ठीक हो रही है और वैश्विक चुनौतियां बढ़ रही है। हालांकि, सभी पक्षों के प्रयासों से कई कठिनाइयों पर काबू पा लिया गया है।

थानी ज़ायौदी ने चीन द्वारा उठाए गए श्रृंखलाबद्ध उच्च-स्तरीय खुलेपन उपायों की अत्यधिक सराहना की और कहा कि इन उपायों ने अनिश्चितता से भरी अंतरराष्ट्रीय स्थिति में स्थिरता ला दी है। इस वर्ष चीन और यूएई के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ है।

यूएई ने लंबे समय से मध्य पूर्व में चीन के दूसरे सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार और सबसे बड़े निर्यात बाजार के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी है। दोनों देश साल 2030 में 2 खरब अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार मात्रा लक्ष्य की दिशा में लगातार प्रगति कर रहे हैं। साथ ही, यूएई चीन की “बेल्ट एंड रोड” पहल और एआईआईबी का जवाब देने वाले पहले मध्य पूर्वी देशों में से एक हैं, और चीन के साथ उभय जीत सहयोग प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

साक्षात्कार में थानी ज़ायौदी ने कहा कि यूएई चीन के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है। दोनों पक्ष भविष्य के लिए एक समान दृष्टिकोण साझा करते हैं। आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में विकास की बड़ी निहित शक्तियां और व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। अगले कुछ दशकों में चीन वैश्विक अर्थव्यवस्था का नेता बन जाएगा और चीन के आर्थिक विकास से यूएई को भी काफी फायदा होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More