ईडी ने उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी बहू को समन भेजा

देहरादून, 23 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की मुश्किल एक बार फिर बढ़ गई है। इस बार ईडी ने हरक सिंह के साथ-साथ उनकी बहू अनुकृति गुसाईं को भी समन भेजा है। उन्‍हें 29 फरवरी को पेश होने का नोटिस भेजा गया है।

ईडी ने हरक सिंह को यह समन कथित वन भूमि घोटाले के मामले में भेजा है। ईडी के अधिकारी उनकी बहू और 2022 में लैंसडाउन सीट से चुनाव लड़ीं अनुकृति गुसाईं रावत से भी पूछताछ करेंगे।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरक सिंह पर कसता ईडी का शिकंजा उनके राजनीतिक कॅरियर के लिए नई मुश्किल लेकर आया है।

ईडी ने इससे पहले 7 फरवरी को हरक सिंह रावत के घर सहित उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। हालांकि छापेमारी में उनके घर से फाइलों के अलावा और कुछ भी नहीं मिला था।

–आईएएनएस

स्मिता/एसजीके

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More