एयरपोर्ट पर अनोखी पैंट पहने नजर आए सलमान खान

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार सलमान खान को एयरपोर्ट पर एक अलग तरह की पैंट पहनेे हुए देखा गया। उनकी इस स्टाइल वाली पैंट में उनकी फोटो देखने को मिली।

शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट पर सुपरस्‍टार सलमान को अपनी सुरक्षा टीम के साथ देखा गया। अपने कैज़ुअल लुक के लिए मशहूर एक्‍टर ने अपनी एंट्री से सभी को चौंका दिया। उन्हें एक पैंट पहने देखा गया] जिसमें पीछे की तरफ उनका चेहरा प्रिंट था। उन्होंने अपने लुक को कलरफुल जैकेट और पर्पल कलर की टी-शर्ट से पूरा किया।

एक वीडियो में ‘दबंग’ स्टार को टोपी पहने और कंधे पर डफल बैग लटकाए देखा गया।

सलमान पिछली बार कैटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स का कैमियो था। ऐसी खबरें आ रही है कि उनके भाई, सोहेल ने पुष्टि की है कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ के बाद ‘शेर खान’ बनाई जाएगी।

–आईएएनएस

एमकेएस/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More