बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की कार दुर्घटना में मौत

हैदराबाद, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधायक जी. लस्या नंदिता की शुक्रवार सुबह हैदराबाद के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 33 वर्ष की थीं।

दुर्घटना उस समय हुई, जब उनकी कार पाटनचेरु के पास आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में विधायक का ड्राइवर घायल हो गया।

लास्या नंदिता हाल के चुनावों में सिकंदराबाद छावनी निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गईं थीं।

उनके पिता और सिकंदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार के विधायक जी. सयन्ना का 19 फरवरी, 2023 को बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनकी तीन बेटियां हैं।

बीआरएस ने 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में उनकी सबसे बड़ी बेटी लस्या नंदिता को मैदान में उतारा था।

गौरतलब है कि इसके पहले विधायक नंदिता को 13 फरवरी को नारकेटपल्ली में एक सड़क दुर्घटना में मामूली चोट आई थी। वह उस समय बीआरएस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की सभा में भाग लेने के लिए नलगोंडा जा रही थीं। हादसे में एक होमगार्ड की मौत हो गई थी।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More