दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री, कई इलाकों में एक्यूआई ‘खराब’

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान सात-आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था।

भारतीय मौसम विभाम के बुधवार के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि ”आम तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी।”

शहर के कई इलाकों में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता ‘खराब’ और ‘मध्यम’ श्रेणी में थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार इलाके में सुबह 9 बजे पीएम2.5 का स्तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 310 था और पीएम10 का 240 पर ‘खराब’ श्रेणी में था।

शून्य और 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को ‘अच्छा’; 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’; 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’; 201 और 300 के बीच ‘खराब’; 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’; और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर पीएम2.5 का स्तर 172 दर्ज और पीएम10 का स्तर 151 दर्ज किया गया।

द्वारका सेक्टर-8 में पीएम2.5 का स्तर 186 पर रहा।

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More