ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने एक व्यक्ति को छुरा घोंपने वाले किशोर को गोली मारी, मौत

ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने एक व्यक्ति को छुरा घोंपने वाले किशोर को गोली मारी, मौत

सिडनी, 5 मई (आईएएनएस)। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन (डब्ल्यूए) पुलिस फोर्स ने रविवार को बताया कि उसने रसोई के छुरे से एक व्यक्ति को घायल करने वाले किशोर को गोली मार दी जिसका बाद में मौत हो गई।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, डब्ल्यूए पुलिस कमिश्नर कर्नल ब्लांच ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि स्थानीय समय के अनुसार, शनिवार की रात 10:10 बजे एक पुरुष ने फोन कर कहा कि वह हिंसा करने जा रहा है। हालांकि उसने अपना नाम या जगह का नाम नहीं बताया।

Read More ईरानी राष्ट्रपति रायसी को ले जा रहे हेलीकॉप्‍टर की अजरबैजान में हुई 'हार्ड लैंडिंग'

कुछ ही मिनट के बाद पुलिस को एक और कॉल आई जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति कार पार्क में छुरा लेकर दौड़ रहा है। पुलिस के तीन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अपने वाहन से उतरने पर अधिकारियों ने पाया कि एक व्यक्ति रसोई के बड़े छुरे के साथ वहां था।

Read More हमारा जीवन श्याओमान की तरह होना चाहिए!

ब्लांच ने कहा कि अधिकारियों ने उसे ललकारा और छुरा नीचे रखने के लिए कहा। लेकिन वह उल्टा एक अधिकारी की तरफ दौड़ा। अन्य दो पुलिस अधिकारियों ने उस पर टेजर फायर किया, लेकिन वह भी बेअसर रहा। किशोर तीसरे अधिकारी की तरफ भागता रहा जिसने अंत में उस पर एक गोली चला दी।

घायल अवस्था में 16 साल के किशोर को अस्पताल ले जाया गया जहां रात 11 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बाद में पता चला कि उसने कार पार्क में एक व्यक्ति की पीठ में छुरा घोंप दिया था। घायल व्यक्ति फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है।

अधिकारियों को आशंका है कि मृतक किशोर को ऑनलाइन कट्टरपंथी बनाया गया था।

--आईएएनएस

एकेजे/

Latest News

आईपीएल 2024 : राजस्थान-कोलकाता का मुकाबला रद्द, एलिमिनेटर में आरआर का मुकाबला आरसीबी से आईपीएल 2024 : राजस्थान-कोलकाता का मुकाबला रद्द, एलिमिनेटर में आरआर का मुकाबला आरसीबी से
गुवाहाटी, 20 मई (आईएएनएस)। यहां के बारसापारा स्टेडियम में रविवार को राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की अंक...
जनीश कुमार, मोहनदास पई बायजू'स बोर्ड से हटेंगे
दुनिया में 7 में से 1 आईफोन भारत में बनता है : पीएम मोदी
ईडी ने 263 करोड़ रुपये के टीडीएस घोटाले में एक और गिरफ्तारी की
ईरानी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्‍टर हादसे पर पीएम मोदी हुए 'बेहद चिंतित'
असम में 105 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाएं जब्त, 3 गिरफ्तार
मस्क इंडोनेशिया में श्रीलंकाई राष्ट्रपति से मिले, स्टारलिंक को अमल में लाने पर चर्चा की