ये उसूल नहीं, वसूली वाली सरकार है-सुदेश महतो

 ये उसूल नहीं, वसूली वाली सरकार है-सुदेश महतो

 

रांची : रांची वर्तमान सरकार को इंगित करते हुए कहा कि ये उसूल नहीं, वसूली वाली सरकार है। जनजातीय समाज का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता में कभी रहा ही नहीं। इनका उद्देश्य सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करना है। यह सरकार जनजाति वर्ग का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कर रही है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस समाज के गौरवपूर्ण विरासत को सुरक्षित और अक्षुण्ण रखते हुए उनके विकास के लिए कार्य करना हमारा दायित्व है।

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुंडू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एनडीए की बैठक में कही। मौके पर केंद्रीय मंत्री सह खूंटी लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इस दौरान कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन राज्य की अर्थव्यवस्था पर डकैती किया है राज्य को खोखला कर दिया है। राज्य का आलम देख रही है जनता। ये सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं का गुनहगार है। गुनाह की सजा लोकतंत्र की अदालत में मिलेगी। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में सरकार ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया है। इन्होंने अपने कारनामों से राज्य का नाम पूरे देश में बदनाम किया है। नीति, नियोजन का वादा कर सत्ता में आने वाले लोग खान संपदा को लूटने में मग्न हैं। जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए हम आपसी समन्वय और साझेदारी के साथ खूंटी समेत राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे।

पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राज्य में आवश्यक राजनीतिक परिवर्तन में आप सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। हर गांव हर घर तक अपनी पहुँच बनाए और पार्टी के नीति सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

बैठक में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सह एनडीए के खूंटी लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कहा कि एनडीए का हरेक कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को फिर से एक बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मेहनत कर रहा है। इस परिश्रम का सुखद परिणाम चार जून को देखने को मिलेगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से जीत की पटकथा लिखेगा एनडीए। खूंटी की जनता देश में सुशासन और दूरगामी लक्ष्य रखने वाली सरकार बनाने के लिए अपना मतदान हमारे पक्ष में अवश्य करेगी।

इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी गंजल ईकिर मुण्डा, रमेश मुण्डा, राम दुर्लभ सिंह मुण्डा, जिप सदस्य विजय मानकी, केंद्रीय सचिव सुधा मुण्डू, केंद्रीय सदस्य रमेश भगत, अडकी प्रमुख कृष्ण सिंह मुण्डा, तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, बुण्डू प्रखंड अध्यक्ष हरिहर महतो, राधिका देवी, दुति कृष्ण मुण्डा, उमेश नायक, हरदेव महतो, सुनीता देवी, प्रेम कुमार गुप्ता, कन्हाई सिंह, योगेश्वर महतो, सुमित्रा देवी संतोष महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।  

इन्होंने ली सदस्यता :
चरण उरांव, कारण उरांव,भकतु उरांव,अशोक दास,पुरनु मुंडा,जितेन उरांव,अजीत मुंडा,दिलीप यादव,मुकेश उरांव,शालित उरांव,समीर उरांव,विष्णु उरांव,मुकेश उरांव,लालू उरांव,मुनिश उरांव,लखिन्द्र उरांव,अजीत उरांव,दीपक उरांव ,पिंकी कुमारी, पूजा देवी सनोका देवी पुष्पा देवी, सुपति देवी, कोकिला देवी, विशोला देवी (अड़की), विशोला देवी (बुंडू), कुसुम देवी बसंती कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रदीप महतो समेत अन्य कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 
 

Latest News

आईपीएल 2024 : राजस्थान-कोलकाता का मुकाबला रद्द, एलिमिनेटर में आरआर का मुकाबला आरसीबी से आईपीएल 2024 : राजस्थान-कोलकाता का मुकाबला रद्द, एलिमिनेटर में आरआर का मुकाबला आरसीबी से
गुवाहाटी, 20 मई (आईएएनएस)। यहां के बारसापारा स्टेडियम में रविवार को राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की अंक...
जनीश कुमार, मोहनदास पई बायजू'स बोर्ड से हटेंगे
दुनिया में 7 में से 1 आईफोन भारत में बनता है : पीएम मोदी
ईडी ने 263 करोड़ रुपये के टीडीएस घोटाले में एक और गिरफ्तारी की
ईरानी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्‍टर हादसे पर पीएम मोदी हुए 'बेहद चिंतित'
असम में 105 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाएं जब्त, 3 गिरफ्तार
मस्क इंडोनेशिया में श्रीलंकाई राष्ट्रपति से मिले, स्टारलिंक को अमल में लाने पर चर्चा की