भाजपा की पूरी मशीनरी राहुल के बारे में झूठ फैलाने में जुटी : प्रियंका गांधी

भाजपा की पूरी मशीनरी राहुल के बारे में झूठ फैलाने में जुटी : प्रियंका गांधी

बछरावां, 8 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को रायबरेली के बछरावां में राहुल गांधी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की पूरी मशीनरी राहुल गांधी के बारे में झूठ फैलाने में जुटी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आम जनता को गुमराह करने में जुटी है। इनके राज में महंगाई बढ़ी है। हमारी सरकार आने पर आशा वर्कर्स से लेकर मनरेगा के कर्मचारियों के वेतन को दोगुना किया जायेगा। चुनाव के पहले 200 रुपए सिलेंडर का दाम घटा करके यह लोग लॉलीपॉप दे रहे हैं। हमारी मां ने राहुल गांधी को आपके पास भेजा है। अब रायबरेली को 2 सांसद मिलने वाले हैं। राहुल को जिताइए, वो तो आपके सांसद होंगे ही। मैं भी यहां के लिए काम करूंगी। मैं आपके साथ रहूंगी।

Read More अहमदाबाद के दरियापुर में मदरसा में सर्वे करने पहुंची टीम पर भीड़ ने किया हमला, केस दर्ज

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार जगह-जगह जाकर कहते हैं कि हमें वोट देंगे, तो संविधान बदल देंगे। ये लोग अब संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। अब जब पीएम मोदी को लगा कि बात गलत हो रही है, तब ‌वह अपना बयान बदलने लगे। यहां के लोग नेताओं को अच्छी तरह समझते हैं। जब उन्हें इंदिरा जी (इंदिरा गांधी) की कोई नीति पसंद नहीं आई तो उन्होंने उन्हें भी हरा दिया। इंदिरा जी गुस्सा नहीं हुईं बल्कि आत्ममंथन किया। आपने उन्हें दोबारा चुना। यह रायबरेली के लोगों की खासियत है कि वे नेताओं को समझते हैं।

Read More दिल्ली के द्वारका से सटे कंसेंट वन मॉल के बाहर सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने चलाया 'फिर एक बार मोदी सरकार' कैंपेन

उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी होनी चाहिए। पेंशन स्कीम खत्म कर दी। पहले मैं देखती थी कि सुबह-सुबह युवा दौड़ लगाते थे। कसरत करते थे। सेना में जाने के लिए उनमें उत्साह दिखाई देता था, लेकिन अब नहीं दिखाई देता। क्योंकि मोदी सरकार ने चार साल की अग्निवीर योजना ला दी। चार साल के लिए कौन नौकरी करेगा? कांग्रेस ने जहां-जहां सरकार बनाई, इस तरह की समस्याओं को दूर किया। किसानों के लिए काम किया।

--आईएएनएस

विकेटी/एबीएम

Latest News

आईपीएल 2024 : राजस्थान-कोलकाता का मुकाबला रद्द, एलिमिनेटर में आरआर का मुकाबला आरसीबी से आईपीएल 2024 : राजस्थान-कोलकाता का मुकाबला रद्द, एलिमिनेटर में आरआर का मुकाबला आरसीबी से
गुवाहाटी, 20 मई (आईएएनएस)। यहां के बारसापारा स्टेडियम में रविवार को राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की अंक...
जनीश कुमार, मोहनदास पई बायजू'स बोर्ड से हटेंगे
दुनिया में 7 में से 1 आईफोन भारत में बनता है : पीएम मोदी
ईडी ने 263 करोड़ रुपये के टीडीएस घोटाले में एक और गिरफ्तारी की
ईरानी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्‍टर हादसे पर पीएम मोदी हुए 'बेहद चिंतित'
असम में 105 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाएं जब्त, 3 गिरफ्तार
मस्क इंडोनेशिया में श्रीलंकाई राष्ट्रपति से मिले, स्टारलिंक को अमल में लाने पर चर्चा की