चरणजीत सिंह चन्नी के विवादित बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पलटवार

चरणजीत सिंह चन्नी के विवादित बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पलटवार

कालाहांडी, 8 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायु सेना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमलों को लेकर सियासत जारी है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विवादास्पद बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

बुधवार को ओडिशा के कालाहांडी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा नकारात्मक राजनीति पर भरोसा करती है। हाल ही में कुछ आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में हमारे रक्षा बलों के काफिले पर हमला किया। जिसे पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने एक चुनावी स्टंट करार दिया था। क्या हम अपनी सेना के जवानों पर हमला करवाएंगे? ये लोग देश की सुरक्षा और सम्मान के साथ क्या करना चाह रहे हैं?

Read More झारखंड में भ्रष्टाचारियों की तिकड़ी, कांग्रेस, झामुमो और राजद, एक साथ: गौरव भाटिया

उन्होंने आगे कहा कि पहले देश भर के लगभग हर राज्य में आतंकवादी हमले होते थे। हमारी सरकार आने के बाद आतंकवाद की कुछ छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर देश में आतंकवाद लगभग बंद हो गया। यह भी एक आतंकवादी कृत्य था। हमले में हमारी वायुसेना का एक जवान शहीद हो गया। लेकिन, हमारे रक्षा बलों ने अपनी वीरता और बहादुरी का परिचय देते हुए जल्द ही दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

Read More अरविंद केजरीवाल रूपी राजा की जान बिभव कुमार नामक तोते के अंदर : भाजपा

-- आईएएनएस

एकेएस/एबीएम

Latest News

आईपीएल 2024 : राजस्थान-कोलकाता का मुकाबला रद्द, एलिमिनेटर में आरआर का मुकाबला आरसीबी से आईपीएल 2024 : राजस्थान-कोलकाता का मुकाबला रद्द, एलिमिनेटर में आरआर का मुकाबला आरसीबी से
गुवाहाटी, 20 मई (आईएएनएस)। यहां के बारसापारा स्टेडियम में रविवार को राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की अंक...
जनीश कुमार, मोहनदास पई बायजू'स बोर्ड से हटेंगे
दुनिया में 7 में से 1 आईफोन भारत में बनता है : पीएम मोदी
ईडी ने 263 करोड़ रुपये के टीडीएस घोटाले में एक और गिरफ्तारी की
ईरानी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्‍टर हादसे पर पीएम मोदी हुए 'बेहद चिंतित'
असम में 105 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाएं जब्त, 3 गिरफ्तार
मस्क इंडोनेशिया में श्रीलंकाई राष्ट्रपति से मिले, स्टारलिंक को अमल में लाने पर चर्चा की