मधुपुर: एबीएमवीएस की बैठक प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उनके आवास पर हुई सम्पन्न

हम सनातनी हिन्दू पारिवारिक आराध्य व्यवस्था में कुलदेवता का स्थान सदैव से रहा है: ध्रुव साह

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता ने कहा कि अब हमारा समाज भी राजनीतिक भागीदारी में अपनी उपस्थिति को सुनिश्चित करेगा अब हम हमारा समाज भी अपने हक और हुकूक के लिए एक नई लड़ाई तैयारी कर रहा है

देवघर: अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की एक बैठक झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता के निजी आवास में रखा गया, इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता महजुद थें, इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता ने किया, इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 44 वां वार्षिक जंयती समारोह 14 सितंबर को धूमधाम से बैजनाथ गार्डन में मनाया जाएगा।

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने कहा की हमे गर्व है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने आराध्य देव कुलगुरु शिवांश संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का जयंती समारोह इसलिए मनाते हैं कि अपने समाज के साथ साथ देश और राष्ट्र का कल्याण हो, भारत में हम सनातनी हिन्दू पारिवारिक आराध्य व्यवस्था में कुलदेवता- कुलदेवी का स्थान सदैव से रहा है। प्रत्येक हिन्दू परिवार किसी न किसी ऋषि के वंशज हैं। जिनसे उनके गोत्र का पता चलता है, बाद में कर्मानुसार इनका विभाजन वर्णों में हो गया।

हमें गर्व है कि हमारे कुल देवता बाबा गाणिनाथ गोविंद जी का वार्षिक जयंती हम लोग देवघर जिले वासी बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते आ रहे हैं, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता ने कहा कि अब हमारा समाज भी राजनीतिक भागीदारी में अपनी उपस्थिति को सुनिश्चित करेगा अब हम हमारा समाज भी अपने हक और हुकूक के लिए एक नई लड़ाई तैयारी कर रहा है देवघर जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता ने कहा कि इस पूजा को सफल बनाने के लिए देवघर जिला के सभी प्रखंड और नगरों के पदाधिकारीगण  तन, मन, धन के साथ जुड़े हुए हैं इस महोत्सव जयंती को सफल बनाने के लिए  प्रभारी युवा जिला अध्यक्ष सोनू कुमार गुप्ता, युवा सचिव आदित्य कुमार गुप्ता और युवा कोषाध्यक्ष विशाल शरण जी को बनाया गया है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने और इस बैठक में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ,प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता, प्रदेश संरक्षक शंकर साह ,जिला संरक्षक नंदकिशोर गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार, जिला सचिव अजीत कुमार साह ,जिला कोषाध्यक्ष गणेश कुमार साह , पुर्व युवा राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार ,जिला उपाध्यक्ष महेश प्रसाद साह ,युवा सचिव आदित्य कुमार गुप्ता ,युवा जसीडीह नगर अध्यक्ष चंदन कुमार गुप्ता , देवघर नगर अध्यक्ष रमाकांत साह, देवघर नगर सचिव बिक्रम कुमार गुप्ता, नगेन्द्र कुमार साह, एवं अनेकों पदाघिकारी मुख्य रूप से महजुद थें।

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

बुमराह का चौका,भारत ने बांग्लादेश को 149 पर समेटा बुमराह का चौका,भारत ने बांग्लादेश को 149 पर समेटा
चेन्नई, 20 सितंबर (आईएएनएस)। जसप्रीत बुमराह (50 रन पर 4 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत...
श्रीलंका ने महिला टी20 विश्व कप के लिए अथापथु की अगुआई वाली टीम में रानावीरा को शामिल किया
रणनीति भारतीय टीम के नए खिलाड़ियों पर अधिक केंद्रित है: हेजलवुड
बुमराह, जडेजा और सिराज की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश चायकाल तक 112/8
रिक रॉस के साथ 'रिच लाइफ' में गुरु रंधावा की दिखी जबरदस्‍त बॉन्डिंग
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने शेयर की अपनी 'दुविधा', पूछा- क्या आप भी करते हैं ऐसा?
'युध्रा' फिल्म रिव्यू : सिद्धांत चतुर्वेदी के दमदार एक्शन और एक्टिंग ने जीता दिल
Copyright (c) Samridh Bharat All Rights Reserved.